नव्या और आरव गुप्ता ने जीती टेबल टेनिस प्रतियोगिता

सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने रविवार को नाहन में 55वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न आयु वर्ग में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लड़कियों के अंडर 11 आयु वर्ग में नव्या ने पहला और यशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:09 PM (IST)
नव्या और आरव गुप्ता ने जीती टेबल टेनिस प्रतियोगिता
नव्या और आरव गुप्ता ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता जीती । जागरण आर्काइव

नाहन, जागरण संवाददाता। सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने रविवार को नाहन में 55वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न आयु वर्ग में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लड़कियों के अंडर 11 आयु वर्ग में नव्या ने पहला और यशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में आरव गुप्ता पहले और रुद्राक्ष ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे।

अंडर 13 आयु वर्ग में लड़कियों में अवंतिका ने पहला, ईशान्वी ने दूसरा, जबकि लड़कों में अक्षत तोमर ने पहला और आरव गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 15 आयु वर्ग में ईशान्वी ने पहला, पावनी ने दूसरा और लड़कों में अनंत अग्रवाल ने पहला और अनंत देव ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कियों में पावनी ने पहला, नंदिनी गुप्ता ने दूसरा और लड़कों में अनंत अग्रवाल ने पहला व अंबरीश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कियों में पलक पहले और पावनी दूसरे, जबकि लड़कों में दिविक पहले और अक्षय जैन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 और अंडर 15 के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।

इनरव्हील क्लब ने करवाई प्रतियोगिता

इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन ने कोरोना काल में आनलाइन पढ़ाई करने को मजबूर स्कूली बच्चों में मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता बसाल में स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों के बीच करवाई गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को क्लब द्वारा पुरस्कृत कर मनोबल भी बढ़ाया गया। क्लब की डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष निरीक्षण के लिए सोलन पहुंची हैं। क्लब की जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि कोविड के कारण दो साल से बच्चे घर पर रहकर आनलाइन शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं, इसलिए बच्चों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। इस मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से बच्चों में समय समय पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इस मौके पर क्लब की वार्षिक पुस्तिका आरव दिशा का विमोचन किया गया।

राज्यस्तरीय जूनियर हाकी टीम के लिए ट्रायल 21 को

राज्यस्तरीय जूनियर पुरुष हाकी प्रतियोगिता चंबा के चौगान में 27 से 29 सितंबर को होगी। इससे लिए सोलन हाकी टीम का चयन 21 सितंबर को ठोडो मैदान सोलन में होगा। सोलन हाकी संघ के अध्यक्ष रणधीर चंबयाल ने बयाया कि इस दिन ट्रायल मैच करवाया जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष एसपी जगोता की अध्यक्षता में चयन समिति सोलन टीम का चयन करेगी।

chat bot
आपका साथी