हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जाम किया नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग

शहर के दिल्ली गेट के समीप हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रात को नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:46 PM (IST)
हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जाम
किया नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग
हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जाम किया नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग

जागरण संवाददाता, नाहन : शहर के दिल्ली गेट के समीप हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रात करीब 10 बजे पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है। हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ता काली स्थान तालाब के नजदीक रात 9:20 बजे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान वहा पर शहर में गश्त करते हुए कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे। शहर में लगातार बढ़ रहे चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिसकíमयों ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यहा से अपने घर चले जाएं। जबकि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिसकíमयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें चोर भी कहा। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता काफी संख्या में नाहन शहर के दिल्ली गेट पर पहुंच गए। यहा पर खबर लिखे जाने तक कार्यकर्ताओं ने एनएच पर जाम लगाया हुआ था। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। इस दौरान लोगों को पुलिस की ओर से समझाने का प्रयास जारी था। यहां पर जाम लगने से वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गो का सहारा लेना पड़ा। लोगों को समझाने डीएसपी भी मौके पर पहुंचीं

एसएचओ नाहन ने लोगों व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वहीं कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने के बाद ही जाम खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर भी मौके पर पहुंच गई हैं। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की माग है कि जिन पुलिसकíमयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया वह उनसे माफी मागे। तब ही वे जाम खोलेंगे।

chat bot
आपका साथी