हरियाणा सरकार से चार साल में नहीं बनी चार किलोमीटर सड़क

हरियाणा सरकार चार वर्षों में हिमाचल की सीमा को जोडऩे वाली चार किलोमीटर की सड़क नहीं बना पाई है। पांच जनवरी 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी ब्लाक के नीमवाला (हरियाणा-हिमाचल की सीमा) में नदी पर पुल के शिलान्यास के समय बस योग्य बनाने की घोषणा की थी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:52 PM (IST)
हरियाणा सरकार से चार साल में नहीं बनी चार किलोमीटर सड़क
हरियाणा सरकार से चार साल में नहीं बनी चार किलोमीटर सड़क

नाहन, राजन पुंडीर

हरियाणा सरकार चार वर्षों में हिमाचल की सीमा को जोडऩे वाली चार किलोमीटर की सड$क नहीं बना पाई है। चार वर्ष पहले पांच जनवरी 2017 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी ब्लाक के नीमवाला (हरियाणा-हिमाचल की सीमा) में नदी पर पुल के शिलान्यास के समय तत्कालीन पच्छाद के विधायक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप की मांग पर जिला सिरमौर के खील से हरियाणा की सीमा के साथ लगते खील-कोयलन-ठंडोग सड$क को बस योग्य बनाने तथा पक्का करने की घोषणा की थी। मगर चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हरियाणा सरकार की ओर से इस सड$क को बनाने का कोई पहल नहीं की गई है।

जीप योगय बनी हुई सड$क पिछले कुछ महीनों से बिलकुल बंद पडी हुई है। जिसके चलते पच्छाद व नाहन उपमंडल सहित जिला सिरमौर के हजारों लोगों को हरियाणा राज्य के मोरनी स्थित मां शमलाशन मंदिर समलौठा (सिरमौर के हजारों लोगों की कुलदेवी) में दर्शनों के लिए जाने के लिए 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। यह सड$क पच्छाद व नाहन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को हरियाणा के मोरनी क्षेत्र से जोड़ेगी। साथ ही पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां से मोरनी क्षेत्र के मां शमलासन मंदिर शमलौठा जाने के लिए इस चार किलोमीटर सड$क बनने से 15 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। पांच जनवरी 2017 को नीमवाला पुल के शिलान्यास के अवसर पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव ङ्क्षबदल की मांग पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला-नारायणगढ़ वाया कौलावाभूड़़-सराहां (हरियाण रोडवेज) की बस चलाने की घोषणा की थी, जो कि आज तक पूरी नहीं हुई है। पच्छाद क्षेत्र की जनता कई बार तात्कालिक विधायक तथा वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप से इस सड$क को बनाने की मांग कर चुके हैं, मगर हरियाणा व हिमाचल की भाजपा सरकार जनता की इस मांग पर कोई पहल नहीं कर रही है। इस सड$क का चार किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा तथा 400 मीटर का हिस्सा हिमाचल का है।

उधर, जब इस संदर्भ में सांसद सुरेश कश्यप से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात कर इस सड$क को बनाने के लिए मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी