विद्युत बोर्ड में पद नहीं भरे तो होगा प्रदर्शन : मदन

प्रदेश विद्युत बोर्ड मिनिस्टीरियल सर्विस एसोशियन की एक विशेष बैठक का आयोजन राजगढ़ में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:08 PM (IST)
विद्युत बोर्ड में पद नहीं भरे तो होगा प्रदर्शन : मदन
विद्युत बोर्ड में पद नहीं भरे तो होगा प्रदर्शन : मदन

संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश विद्युत बोर्ड मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की बैठक राजगढ़ में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मदन ¨सह ने की। बैठक में मिनिस्टीरियल काडर के पदों में बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे कटौती अभियान के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की मिनिस्टीरियल के पदों में कटौती ¨चता का विषय है। 1985 में विद्युत बोर्ड में छह लाख उपभोक्ताओं पर कर्मचारियों की संख्या 43 हजार थी, जबकि वर्तमान में 20 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर कर्मचारियों संख्या 19 हजार पर सिमट गई है। अकेले राजगढ़ मंडल में स्वीकृत 275 पदों में से 152 खाली हैं। इकाई राजगढ़ ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के हित में फैसला लेने का आग्रह किया है। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड प्रबंधन की तर्ज पर कर्मचारियों की संख्या 7000 करने की योजना का विरोध किया। यदि बोर्ड प्रबंधन का इस बारे यही रवैया रहा तो धरना-प्रदर्शन भी किया जायगा। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। बैठक में अधीक्षक रीता चौहान, लेखाकार भीम ¨सह राणा, सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, मनोज शर्मा, हेमलता धीर, रीता पटियाल, निर्मल देवी, रणदीप चौहान, खजान सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी