समन्वय के साथ विकास कार्यो को देंगे गति

जागरण संवाददाता नाहन उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM (IST)
समन्वय के साथ विकास कार्यो को देंगे गति
समन्वय के साथ विकास कार्यो को देंगे गति

जागरण संवाददाता, नाहन : उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन कर उन्हें आम आदमी पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यो को गति दी जाएगी। यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, ताकि जाम और दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। जिले में टूरिज्म को और बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त उपायुक्त राम कुमार गौतम पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत रहेगा। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में यातायात दबाव के चलते अन्य विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही पूर्व में चले हुए विकास कार्यो को और गति दी जाएगी। सिरमौर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा हाईवे टूरिज्म को विकसित किया जाएगा। इसमें कल्चरल आईटम को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट किया जाएगा, ताकि रूरल टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

उपायुक्त ने सिरमौर जिले के लोगों से आनलाइन प्लेटफार्म प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो वह सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना संक्रमण का दबाव काफी कम हुआ है, मगर अभी यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए लोग सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का निरंतर पालन करें। कोविड नियमों का पालन करें। इस मौके पर डीपीआरओ सिपल सकलानी और एपीआरओ हेमंत उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी