एक मोर्चा जीतकर बेवजह उछल रही कांग्रेस : कंवर

कांग्रेस एक ही मोर्चा जीतकर उछलकूद कर रही है। कांग्रेस की यह खुशी ज्यादा दिन के लिए नहीं है क्योंकि भाजपा असली युद्ध (2022 का विधानसभा चुनाव) को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज कर मिशन रिपीट करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:47 PM (IST)
एक मोर्चा जीतकर बेवजह उछल रही कांग्रेस : कंवर
एक मोर्चा जीतकर बेवजह उछल रही कांग्रेस : कंवर

जागरण संवाददाता, ऊना : कांग्रेस एक ही मोर्चा जीतकर उछलकूद कर रही है। कांग्रेस की यह खुशी ज्यादा दिन के लिए नहीं है, क्योंकि भाजपा असली युद्ध (2022 का विधानसभा चुनाव) को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज कर मिशन रिपीट करेगी। प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार बनाने का रिकार्ड बनाया जाएगा। यह बात वीरवार को कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रक्कड़ कालोनी के एक होटल में जिला भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लाभ के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी केवल ओछी राजनीति कर रही है और बिना मुद्दों के केवल हो-हल्ला करना ही काम कांग्रेस का रह गया है। कृषि कानून वापस होने से कांग्रेस के नेताओं को ज्यादा मायूसी हुई है।

छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ फील्ड में जुटें और सरकार के निर्णयों को घर-घर तक पहुंचाएं। किसी भी स्तर पर आत्मविश्वास में रहकर धीमे नहीं पड़ना है, बल्कि हर स्तर पर सतर्क व सजग रहकर के काम करना है।

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत : प्रवीण शर्मा

हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ता के रूप में एक बड़ी ताकत है। हम सब कार्यकर्ता हैं और हम सबको कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है। किसी भी प्रकार से पार्टी कमजोर नहीं होनी चाहिए। सबको मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है।

पार्टी तैयार कर रही कार्यक्रमों की रणनीति

जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिया गया मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने में मनोबल प्रदान करेगा। आगामी समय में पार्टी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित कर रही है और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को भी तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक लेकर जाएंगे। बैठक में कोरोना काल में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य व पार्टी द्वारा किए गए सेवा के कार्यो को भी सराहा गया।

कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि जयराम सरकार ने समाज व प्रदेश हित के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी कल्याण के लिए अनेक कदम सरकार ने उठाए हैं, जिससे कर्मचारियों व पेंशनर्स का लाभ होगा और अनेक अन्य मसलों को भी आने वाले समय में हल किया जाएगा। ये रहे उपस्थित

चितपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक सदस्य संजीव ठाकुर, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सब्जी मंडी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, यशपाल राणा, राममूर्ति शर्मा, शंभू गोस्वामी, विजय कुमार मंडल अध्यक्षों में सतपाल सिंह, मास्टर तरसेम लाल, हरपाल सिंह गिल, कुलदीप सिंह, नरेंद्र राणा, जिला सचिव बलविन्दर गोल्डी, राजीव कालिया, विनय शर्मा, जयदेव, बशीर खान, सुरम सिंह, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा, पहु लाल भारद्वाज, मीनाक्षी राणा, कमलेश कुमारी, मनमोहन गोल्डी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी