सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग : राठौर

पच्छाद उपचुनाव में भाजपा द्वारा चुनाव आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियां के बारे कांग्रेस पार्टी द्वारा वीरवार को राजगढ़ शहर में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:24 AM (IST)
सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग : राठौर
सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग : राठौर

संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। लोगों को प्रलोभन देने सहित सरकारी मशीनरी का भी जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। यह आरोप वीरवार को कांग्रेस पार्टी की राजगढ़ शहर में निकाली गई आक्रोश रैली के दौरान लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने की। रैली में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक हर्षवर्धन सिंह चौहान, पार्टी प्रत्याशी जीआर मुसाफिर, विक्रमादित्य सिंह, जैनब चंदेल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर राठौर ने कहा कि भाजपा सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। चुनाव में सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। आइपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर को पाइपों की डेढ़ साल तक कोई याद नहीं आई। अब उपचुनाव में पाइपें बांटी जा रही हैं। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की चुनाव आयोग से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस इस बात का डटकर विरोध करेगी।

कौल सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। यदि बिदल को भाजपा के प्रचार का इतना शौक है तो वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर चुनाव में कूद जाएं। विधानसभा के इतिहास में बिंदल के अलावा किसी अध्यक्ष ने इस प्रकार अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया है। जीआर मुसाफिर अनुभवी नेता हैं और जो विकास पच्छाद में हुआ है वह केवल कांग्रेस ने ही करवाया है। भाजपा तो डेढ़ साल में सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा पाई।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का संदेश लेकर आए हैं। वीरभद्र के कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास हुआ है वह अपने आप में रिकार्ड है। भाजपा दिखावा ज्यादा करती है और काम कम। भाजपा नेता घर-घर जाकर लोगों को नौकरी दिलाने और अन्य कार्यो के प्रलोभन दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी