साढ़े चार करोड़ से मारकंडा नदी पर बनेगा मंडेरवा पुल

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा के मारकंडा नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:44 PM (IST)
साढ़े चार करोड़ से मारकंडा नदी पर बनेगा मंडेरवा पुल
साढ़े चार करोड़ से मारकंडा नदी पर बनेगा मंडेरवा पुल

जागरण संवाददाता, नाहन : विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा के विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंडेरवा पुल का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाहन क्षेत्र में मारकंडा नदी बरसात के दिनों में स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती थी, लोगों का जीवन दूभर हो जाता था। किंतु अब क्षेत्र के लोग बरसात के दिनों में बाजार, दफ्तर, स्कूल और दूसरे जरूरी कार्यो के लिए आराम से घर से बाहर निकल सकते हैं।

डा. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवा रही है। जिसके परिणामस्वरूप नाहन विधानसभा आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर उभर रहा है। डा. बिंदल ने विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा की है। क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में 9.25 करोड़ से सलानी का पुल, खैरवाला-ढांगवाला में तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क, खैरी का नाला में 3.19 करोड़ रुपये का पुल और 11 करोड़ रुपये की राशि से सुकेती-खजूरना सड़क का स्तरोन्नयन आदि निर्माण कार्यो को जनसमर्पित किया जा चुका है। पथराला का खाला में 2.5 करोड़ का पुल बनाया जा रहा है तथा क्षेत्र में अन्य विकास के कार्य तीव्रता से चले रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री, पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी