पांवटा साहिब में 40 में 27 सदस्य भाजपा समर्थित : सुखराम चौधरी

जागरण संवाददाता नाहन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दावा किया है कि पांवटा साहिब पंचायत समिि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:57 PM (IST)
पांवटा साहिब में 40 में 27 सदस्य भाजपा समर्थित : सुखराम चौधरी
पांवटा साहिब में 40 में 27 सदस्य भाजपा समर्थित : सुखराम चौधरी

जागरण संवाददाता, नाहन : ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दावा किया है कि पांवटा साहिब पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की 40 सीटों में से 27 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जल्द ही बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित पदाधिकारी निर्वाचित होंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी रविवार को यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नगर परिषद, बीडीसी व जिला परिषद में बहुमत प्रदान करने पर इलाके की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि 36 में से 22 पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान व उपप्रधान निर्वाचित होकर आए हैं, जबकि कांग्रेस महज 10 से 12 पर सिमट कर रह गई है। इसके अतिरिक्त चार जिला परिषद सीटों में से दो भाजपा के पक्ष में आई हैं। मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे पर पूछे गए सवाल पर सुखराम चौधरी ने कहा कि वह मतगणना कक्ष के भीतर नहीं गए। बल्कि कार्यकत्र्ताओं के आग्रह पर उनका स्वागत करने के लिए मतदान केंद्र तक गए थे। इस दौरान हार से हताश कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया और आधारहीन आरोप लगाए। सुखराम चौधरी ने कहा कि स्वयं पूर्व विधायक व कुछ अन्य कांग्रेस नेता दीवार फांद कर मतगणना कक्ष तक पहुंच गए और हंगामा किया। इस पर पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुखराम चौधरी ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन व चुनाव आयोग का आभार जताया। किन्नौर में 70 फीसद पदों पर भाजपा समर्थित जीतने का दावा

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में 70 फीसद पर भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवार जीतने का दावा किया है। किन्नौर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता दीप ज्योति ने कहा कि प्रदेश और जिले में भाजपा ने समान विकास किया है। इसके चलते लोगों ने भी समर्थन देते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताया है। जिले में 72 पंचायतों में 45 प्रधान व 48 उपप्रधान भाजपा समर्थित जीते हैं। पंचायत समिति सदस्य के 45 में से 25 वार्डो में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि जिला परिषद के 10 वार्डो में से पांच पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है।

chat bot
आपका साथी