सत्ता की चाबी पढ़े-लिखे युवाओं के हाथ

प्रदेश के चारों नगर निगम के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने पढ़े-लिखे युवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:35 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:35 AM (IST)
सत्ता की चाबी पढ़े-लिखे युवाओं के हाथ
सत्ता की चाबी पढ़े-लिखे युवाओं के हाथ

यादवेन्द्र शर्मा, शिमला

प्रदेश के चारों नगर निगम के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने पढ़े-लिखे युवाओं के हाथों में सत्ता की चाबी सौंपी है। चारों नगर निगम के चुने गए 64 पार्षदों में 73.43 फीसद उच्च माध्यमिक शिक्षा से अधिक पढ़े-लिखे हैं। चुने गए पार्षदों में 48.44 फीसद युवा हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम हैं। पार्षदों में 46.88 फीसद ऐसे प्रत्याशी जीते हैं जो स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। शहरी मतदाताओं ने इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग किया है कि बेहतर शिक्षा प्राप्त ही समाज को उचित दिशा प्रदान कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने आने वाली राशि के साथ विभिन्न परियोजनाओं को तैयार कर वार्डों का बेहतर विकास तभी हो सकता है जब योजनाएं बनाने और विकास की नींव रखने की जानकारी हो। चुनाव में साठ वर्ष से अधिक आयु के नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें से दो ही जीत पाए हैं। 42.20 फीसद महिलाएं जीतीं

नगर निगम चुनाव में 42.20 फीसद यानी 27 महिलाएं जीती हैं, जो पार्षद बनकर वार्डों का विकास करेंगी। इनमें 26.56 अनारक्षित वर्ग से हैं। वहीं शेष अन्य वर्गो के जीती हैं। इन चुनाव में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से केवल एक ही सिर जीत का सेहरा बंधा है। जीते प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता

शिक्षा,संख्या,फीसद

दसवीं से कम,5,7.81

दसवीं,12,18.75

उच्च माध्यमिक,17,26.56

स्नातक,17,26.56

स्नातकोत्तर,13,20.32

कुल,64,100 किस श्रेणी से कितने जीते

श्रेणी,संख्या,फीसद

बीपीएल,01,1.56

एपीएल,47,73.44

करदाता,11,17.19

गैर करदाता,05,7.81

आयु वर्ग,संख्या,फीसद

21-30,10,15.63

31-40,21,32.81

41-60,17,26.56

60 वर्ष से अधिक,02,3.13

प्रदेश में नगर निगमों, नगर पंचायतों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और परिणाम के घोषित होने के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त हो गई है।

-सुरजीत सिंह राठौर, सचिव राज्य चुनाव आयोग

chat bot
आपका साथी