झाकड़ी में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी में पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:23 PM (IST)
झाकड़ी में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
झाकड़ी में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी में पर्यावरण के संरक्षण के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कोविड 19 की परिस्थिति के मद्देनजर पर्यावरण के महत्व व हर कर्मचारी को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि राज्य पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार 2019-20 के लिए प्रदेश सरकार ने एसजेवीएन को शक्ति सदन शिमला के कॉरपोरेट हेडक्वार्टर कार्यालय परिसर में प्रथम एवं उसी श्रेणी में 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना को सांत्वना पुरस्कार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा को प्रदान किया। इसके पश्चात कार्यालय परिसर में प्रबंधन की ओर से परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी व प्रवीन सिंह नेगी ने पौधारोपण किया। इसमें पर्यावरण से संबंधित छायाचित्र, स्लोगन एवं वेस्ट चीजों से बनाई हुई कृतियों को शामिल किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए जागरूक करना भी है।

chat bot
आपका साथी