महिला ने युवक पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

राजधानी शिमला में रहने वाली एक महिला ने अपने दोस्त पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 03:05 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 03:05 PM (IST)
महिला ने युवक पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
महिला ने युवक पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

शिमला : राजधानी शिमला में रहने वाली एक महिला ने अपने दोस्त पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी होशियारपुर के रहने वाले सोनू नाम के युवक के साथ फोन पर दोस्ती हुई थी। युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। अब वह शादी से मुकर रहा है और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने कहा कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जासं

chat bot
आपका साथी