बिना आईकार्ड शहर में फुटपाथ में बैठे तहबाजारी खदेड़े

जागरण संवाददाता शिमला राजधानी शिमला के फुटपाथ और बाजार में अवैध रूप से बैठे तहबाजारि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:40 PM (IST)
बिना आईकार्ड शहर में फुटपाथ में बैठे तहबाजारी खदेड़े
बिना आईकार्ड शहर में फुटपाथ में बैठे तहबाजारी खदेड़े

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के फुटपाथ और बाजार में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पर नगर निगम ने डंडा चला दिया है। दैनिक जागरण की फुटपाथ पर सजती है दुकानों की सीरिज के बाद शिमला व्यापार मंडल, नगर निगम और पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। व्यापार मंडल ने रविवार को पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर शहर में जगह जगह अवैध रूप से दुकानें सजा कर बैठे तहबाजारियों को खदेड़ा। पुलिस ने सभी फहड़ी वालों का नगर निगम की तरफ से जारी किया जाने वाला आइकार्ड चेक किया। बिना आइकार्ड के बैठे करीब 24 रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया गया। आइकार्ड न दिखाने वालों का सामान भी जब्त कर लिया गया। इसके अलावा जो पंजीकृत रेहड़ी फहड़ी वाले थे, उन्हें भी सामान को सही ढंग से चिह्नित स्थान लगाने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के दौरान शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम के निरीक्षण टीम के निरीक्षक हीरानंद सहित पुलिस भी मौजूद थी। नगर निगम की यह मुहिम उपायुक्त कार्यालय से लेकर शेर-ए-पंजाब तक चली। अब इसके बाद राम बाजार और मिडल बाजार से भी इन्हें खदेड़ा जाएगा।

राजधानी शिमला के बाजारों में अतिक्रमण काफी ज्यादा बढ़ गया है। बाहरी राज्यों के तहबाजारियों ने अवैध रूप से बाजार में कब्जा जमा लिया है। पैदल चलने वाले रास्तों के अलावा दुकानों के बाहर ही यह फड़ी लगाकर बैठ जाते हैं। ओल्ड बस अड्डे से लेकर रामबाजार, लोअर बाजार में तहबाजारियों ने कब्जा कर लिया है।

शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि शहर के बाजारों में बाहरी राज्यों के लोग आगकर सामान बेचते हैं। इससे यहां के दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। रविवार को दुकानों के बाहर ही ये लोग अवैध रूप से फड़ी सजा लेते हैं। इसकी शिकायत निगम को कई बार की है। रविवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। इन लोगों को हिदायत दी है चिह्नित स्थान पर ही बैठें। निगम के साथ मिलकर व्यापार मंडल मुहिम जारी रखेगा।

नगर निगम के निरीक्षण टीम के अधिकारी हीरानंद ने बताया कि रविवार को बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें पुलिस और व्यापार मंडल के लोग भी शामिल थे। जो अवैध रूप से बैठे थे, उन्हें यहां से हटा दिया गया है। जिन रेहड़ी फहड़ी वालों को नगर निगम ने कार्ड जारी किए हैं, उन्हें भी चिह्नित स्थान पर ही दुकान लगाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी