शहरी निकाय चुनाव के दिन साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान के दिन 10 जनवरी को मौसम साफ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM (IST)
शहरी निकाय चुनाव के दिन साफ रहेगा मौसम
शहरी निकाय चुनाव के दिन साफ रहेगा मौसम

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान के दिन 10 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। मौसम का कोई असर मतदान पर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में धूप खिलने से शीतलहर से कुछ राहत अवश्य मिली है, लेकिन रात को तापमान गिर रहा है और कुछ जिलों में धुंध पड़ रही है।

शिमला से ज्यादा ठंडी रातें सोलन में दर्ज हो रही हैं। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भी सोलन में दर्ज किया गया। प्रदेशभर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने से कृषि और बागवानी को नुकसान हो सकता है।

उधर, हिमपात के कारण चार दिन से अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद है। साउथ पोर्टल के पास दो स्थानों पर हिमखंड गिरने से बर्फ की ऊंची दीवार खड़ी हो गई है। हालांकि शुक्रवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाकर फोर बाई फोर वाहनों के लिए सड़क खोल दी है। हिमस्खलन की संभावना के कारण फिलहाल कुछ दिन तक पर्यटक टनल का दीदार नहीं कर पाएंगे।

------

194 सड़केंअभी भी बंद

प्रदेश में 194 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। इनमें लाहुल-स्पीति में 167, किन्नौर में 21, मंडी में तीन, कुल्लू में दो और शिमला में एक सड़क बंद है। 159 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। लाहुल-स्पीति में सबसे अधिक 82, किन्नौर में 76 और कुल्लू में एक ट्रांसफार्मर खराब है।

------

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,6.2,17.4

सुंदरनगर,2.0,21.3

भुंतर,3.0,20.5

कल्पा,-4.3,10.0

धर्मशाला,4.4,16.2

ऊना,8.4,21.2

नाहन,10.4,21.6

केलंग,-10.0,4.1

सोलन,1.5,22.0

chat bot
आपका साथी