भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहिए, मतदान जरूर करेंगे

सरकार से क्या चाहिए कैसा देश चाहिए देश में क्या चाहिए और यह सब कैसे मिलेगा इन सवालों को लेकर युवा क्या सोचते हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 10:55 AM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहिए, मतदान जरूर करेंगे
भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहिए, मतदान जरूर करेंगे

शिमला, जेएनएन। सरकार से क्या चाहिए, देश में क्या चाहिए और यह सब कैसे मिलेगा। दैनिक जागरण ने सभी चुनें सही चुनें अभियान के तहत एपीजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ इन सभी सवालों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी राय दी, यह भी बताया यह सब कैसे संभव हो सकता है। चर्चा के दौरान वे विद्यार्थी मौजूद रहे, जो इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। चर्चा में कुछ एपीजी विश्वविद्यालय के फेकल्टी के लोगों ने भी भाग लिया।

भ्रष्टाचार हटाने के लिए मतदान जरूरी हम सभी भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा जरूर करते हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की ताकत हमें मिलती है तो हम चूक जाते हैं। मतलब, चुनाव के दौरान कई लोग मतदान नहीं करते, उन्हें लगता है उनके मत से क्या होगा। बस यहीं बड़ी गलती कर बैठते हैं और चुनाव के बाद सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। अगर सच में चाहते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहिए तो उसके लिए जरूरी है कि सभी मतदान करें। -हिमांशु।

जिनका वोट नहीं वह भी निभाएं अपना कर्तव्य मेरा वोट नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मेरा कोई योगदान नहीं होगा। मैं अपने परिवार के लोगों को तो मतदान के जागरूक करूंगी ही साथ में अपने दोस्तों को भी वोट के महत्व के बारे में अवगत करवाऊंगी। ऐसा सभी युवाओं को करना चाहिए। मुझे लगता है कि जब हम जमा दो की पढ़ाई के बाद भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए आगे की शिक्षा कहां लेनी है और क्या पढ़ना है, यह सब सोच विचार कर सकते हैं तो देश के लिए अच्छी और बेहतर सरकार बनाने को लेकर भी मतदान के बारे में जागरूक कर सकते हैं। -शिवानी।

वोट करो तो सरकार पर सवाल उठाओ सरकार पर सवाल करने का अधिकार तभी होगा जब वोट दिया होगा। कई लोग तो वोट डालने के समय घर में छुट्टी का लुत्फ उठा रहे होते हैं, लेकिन जब बात सरकार को कोसने की आती है तो सबसे आगे ज्यादातर यही लोग होते हैं, क्योंकि मतदान न करने वालों के कारण कई बार गलत लीडर चुना जाता है। वोट के महत्व को समझें और वोट करना जरूरी है। -पूजा।

अच्छे नेता के लिए मतदान जरूरी बात देश की हो या प्रदेश की अच्छा नेता चुनने का अधिकार मतदाता को होता है, इसलिए अच्छा नेता चाहिए तो मतदान जरूर करें। अच्छे और युवा नेता चुन कर सरकार में जाएंगे तो वे युवाओं और बेरोजगारी के बारे में सोचेंगे इसलिए सोच विचार कर मतदान करना चाहिए। एक वोट से सरकार बन सकती है और सत्ता की कुर्सी पर वापस काबिज हो सकती है इसलिए वोट की ताकत को समझें। -अभिनव दास।

इसलिए तो मंडराते हैं नेता सत्ता में रहने के दौरान जिन नेताओं के पास मिलना तो दूर बात सुनने का समय भी नहीं होता है वही नेता चुनाव के दौरान मतदाताओं के आगे-पीछे मंडराते नजर आते हैं। इस दौरान तो मतदाता उनके लिए शायद भगवान का रूप होते हैं। उनका मत पाने के लिए उनके घर में बैठे रहते हैं। कुछ बात होगी आपके वोट में। वोट की ताकत को समझने की जरूरत है। इससे ही देश को चलाने वाली सरकार को चुना जा सकता है। वोट की कीमत नहीं लगाई जा सकती है यह हमारा अधिकार है। -रीतिका।

वोट तो जरूरी है प्रदेश और देश के विकास के लिए जरूरी है कि सभी मतदान करें। मतदान करेंगे तो बेहतर सरकार बनेगी और बेहतर सकार चाहे देश की हो या प्रदेश की दोनों ही विकास करेगी। यदि वोट किसी के दबाव या जाति और धर्म को देखकर दिया तो हो सकता है तो सरकार से आपकी उम्मीदें हो वे कभी पूरी न हो। वोट तो अच्छे नेता को देना चाहिए तो आपकी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो। -दीक्षा।

वोट देने वाले को सवाल उठाने का अधिकार मतदान करने वाले को ही सरकार से सवाल पूछने का अधिकार होता है। वैसे तो सरकार देश की और देश के प्रत्येक नागरिक की है, लेकिन जब आपका योगदान सरकार बनाने के लिए नहीं है तो सवाल क्यों उठाते हो। मतदान करो और बेहतर सरकार चुनो। -पल्लवी।

युवा आगे आएं चुनाव में मतदान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। नौकरी तो रोज करते हैं, एक दिन देश के लिए भी दे देना चाहिए। सरकार भी इस दिन अवकाश देती है ताकि लोग अपने मत का प्रयोग कर सके, इसलिए सभी को वोट करना चाहिए। -रजनीश।

मैं तो वोट करूंगी, आप भी करें मैं तो मतदान करूंगी, देश के लिए अच्छी सरकार के लिए। जिनके वोट बने हैं उन सभी को मत का प्रयोग करना चाहिए। अच्छी सरकार बनेगी तो अच्छे काम करेगी। ऐसे देश और प्रदेश का विकास होगा। -जूलिया।

मतदान महादान मतदान भी महादान करने के बराबर है। जहां लोग सोच विचार कर अपने मत का प्रयोग करते हैं, वहां सरकार भी अच्छी चुनकर आती है। कुछ गलत होने पर सरकार की जबावदेही भी उनके प्रति उतनी ही बढ़ जाती है। सभी मतदाताओं को इसमें आगे आना चाहिए और मतदान करना चाहिए। -नीलम।

chat bot
आपका साथी