योग दिवस पर वैदिक मित्र ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को दिया भोजन

राजधानी शिमला के मल्याणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जरूरतमंदों को भ्राशिन दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:11 PM (IST)
योग दिवस पर वैदिक मित्र ट्रस्ट
ने जरूरतमंदों को दिया भोजन
योग दिवस पर वैदिक मित्र ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को दिया भोजन

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के मल्याणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में वैदिक मित्र ट्रस्ट ने निर्धन व अशक्त परिवारों के लिए भोजन वितरण का आयोजन किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मलयाणा स्थित अस्थायी आश्रयों में रह रहे निर्धन परिवारों के लिए भोजन पैकेट, जूस, बिस्कुट, फल व मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर दि सोसाइटी फार कनेक्टिग लाइव्स की जनरल सेक्रेटरी बिमला ठाकुर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहीं।

ट्रस्ट की संरक्षक दिव्या शर्मा ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में बिमला का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय व सराहनीय है। बिमला ठाकुर ने इस अवसर पर निर्धन परिवारों को भोजन वितरण करने के साथ ट्रस्ट के सदस्यों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं शहर के गण्यमान्य नागरिक शुभम शर्मा, सुखदेव शर्मा व डाक्टर पवन शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने भोजन, बिस्कुट, फल वितरण करने में सहयोग प्रदान किया।

सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए स्थापित वैदिक मित्र ट्रस्ट पूर्व में भी उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जनपदों में इस प्रकार के आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के हिमाचल प्रदेश निवासी सदस्यों की ओर से भोजन वितरण आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की संरक्षक दिव्या शर्मा ने बताया कि योग दिवस पर गरीब व अशक्त लोगों को भोजन वितरण के साथ-साथ कोरोना काल में ध्यान व योग की विधाओं की भी जानकारी दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और शारीरिक दूरी नियम को ध्यान में रखकर किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक सत्येन्द्र गुप्त ने आनलाइन माध्यम से उपस्थित लोगों के सम्मुख ट्रस्ट के उद्देश्यों व योग से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सदस्यों का ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी