शिमला में तेज हुआ वैक्सीनेशन अभियान

राजधानी शिमला में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:19 PM (IST)
शिमला में तेज हुआ वैक्सीनेशन अभियान
शिमला में तेज हुआ वैक्सीनेशन अभियान

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज किया जा रहा है। इसके लिए वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जिले में जहां रोजाना 60 से 70 केंद्रों पर वैक्सीन लगती थी वहीं अब 100 से 110 साइट्स पर हजारों लोगों को वैक्सीन लग रही है। इसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित 18 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

मौजूदा समय तक जिले में करीब आठ लाख 77 हजार से अधिक लोग वेक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं विभाग ने अक्टूबर तक यह अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं शिमला शहर के अधिक आबादी वाले गली-मुहल्लों में एक साथ लोगों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे एकसाथ अधिक लोग वैक्सीनेट हो सकेंगे। शहर के लक्कड़बाजार में ईदगाह, लोअर बाजार, चमियाना सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। मजदूरों को वैक्सीन के प्रति किया जा रहा प्रोत्साहित

वहीं अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे मजदूरों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मजदूरों को उनकी सहूलियत के हिसाब से वैक्सीन लगवाई जा रही है ताकि उनका कामकाज प्रभावित न हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित समय अवधि पूरी हो जाए तो दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें। जिलेभर में वैक्सीनेशन अभियान का काम जोरों पर है। स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा अब अधिक आबादी वाली बस्तियों व गली-मुहल्लों में वैक्सीन लगवाने का काम शुरू किया है। इसमें खासकर मजदूर वर्ग को शामिल किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी