एसपी स्तर के दो अफसरों सहित 12 एएसपी बदले

प्रदेश सरकार ने 14 एचपीएस अधिकरियों के तबादले किए हैं। इनमें दो पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 07:58 PM (IST)
एसपी स्तर के दो अफसरों सहित 12  एएसपी बदले
एसपी स्तर के दो अफसरों सहित 12 एएसपी बदले

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार ने 14 एचपीएस अधिकरियों के तबादले किए हैं। इनमें दो पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी व 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू संजीव लखनपाल को कमांडेंट होमगार्ड मंडी, एसपी मदनलाल को एसपी लीव रिजर्व पुलिस प्रशिक्षण कालेज डरोह लगाया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रमन शर्मा को चंबा से द्वितीय आइआरबी सकोह, तृतीय आइआरबी पंडोह से निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू, एएसपी कुल्लू विनोद कुमार को चंबा, एएसपी विजीलेंस मंडी कुलभूषल वर्मा को तृतीस आइआरबी पंडोह, एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार को पीटीसी डरोह, द्वितीय आइआरबी सकोह से बद्री सिंह को एएसपी कांगड़ा, एएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र को एएसपी कुल्लू, एएसपी पीटीसी डरोह प्रवीण धीमान को एएसपी ऊना, एएसपी कुल्लू राजकुमार को पांचवीं आइआरबी बस्सी, एएसपी कांगड़ा राजेश कुमार को प्रथम आइआरबी बनगढ़, बलबीर सिंह को एएसपी विजिलेंस कांगड़ा और सुनील दत्त को एएसपी सीआइडी शिमला लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी