रिज मैदान पर बिना मास्क के सैलानी

रिज मैदान पर धूप का आनंद लेने के लिए सैलानी बिना मास्क के खड़े थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST)
रिज मैदान पर बिना मास्क के सैलानी
रिज मैदान पर बिना मास्क के सैलानी

जागरण संवाददाता, शिमला : रिज मैदान पर धूप का आनंद लेने के लिए सैलानी बिना मास्क के खड़े थे। सैलानियों के समूह जगह-जगह फोटो खिंचवाने के लिए भी खड़े थे। ऐसे में शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा था। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

मास्क उतार कर कोई सैलानी सेल्फी ले रहा था तो कोई वीडियो काल कर अपने स्वजनों को शिमला का मौसम दिखा रहा था। रिज के अलावा मालरोड पर भी लोग बिना मास्क पहने आवाजाही करते नजर आए। पुलिस के डर से लोगों के हाथ में तो मास्क थे लेकिन वे उन्हें पहनने से परहेज कर रहे थे। थोड़ी देर में आठ से 10 पुलिस कर्मी लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने पहुंचे। पुलिस कर्मियों के हाथ में चालान की कापियां थीं। बार-बार जागरूक करने के बावजूद जो पर्यटक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उनके चालान किए गए। शिमला में कोरोना क‌र्फ्यू के बीच दी गई ढील के कारण सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही दोगुनी हो जाती है। वहीं, जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए हैं। सैलानी इन निर्देशों की अनदेखी कर कोरोना संक्रमण को बढ़ा रहे हैं। लोगों को मास्क की महत्ता बताने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से कोरोना से बचाव के तरीके सुझाए जा रहे हैं। मास्क न पहनने पर चालान

कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन के साथ मास्क सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है। बिना मास्क घर से निकलने वालों के लिए चालान का प्रावधान है। संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए हैं।

chat bot
आपका साथी