गीले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए रसायन का प्रयोग

सुनील ग्रोवर ठियोग नगर परिषद ठियोग की ओर से गीले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए बनाए गए ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:38 PM (IST)
गीले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए रसायन का प्रयोग
गीले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए रसायन का प्रयोग

सुनील ग्रोवर, ठियोग

नगर परिषद ठियोग की ओर से गीले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए बनाए गए पिट्स से चारों तरफ फैलने वाली बदबू के कारण यहां के पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। चारों तरफ फैली बदबू के कारण स्थानीय व्यापारियों और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इस वजह से शहर की सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

इन पिट्स से करीब 300 मीटर के दायरे में बदबू के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इन पिट्स में पूरे कस्बे से इकट्ठा की गई सड़ी-गली सब्जियां और घरों का गीला कचरा फेंका जाता है। नगर परिषद के इस शेड के चारों ओर बंदरों के झुंड खाने की चीजों के लिए इकट्ठा रहते हैं। रसायन छिड़काव से फैली अधिक बदबू

नगर परिषद द्वारा गीला कूड़ा गलाने के लिए रसायन का छिड़काव किया गया था जिसकी वजह से यह बदबू चारों ओर फैलने लगी है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कचरे से निकलने वाला रसायन युक्त बदबूदार रस नीचे की तरफ गोशाला तक फैलने से समस्या अधिक हो गई है। राहगीरों को बंदरों से खतरा

इस क्षेत्र से किसी भी राहगीर का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बंदरों के झुंड यहां आपस में झगड़ते रहते हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार ये बंदर महिलाओं और बच्चों पर झपट पड़ते हैं, जिससे उनका यहां से निकला मुश्किल भरा हो गया है। व्यवसायी व ढाबा संचालक स्थायी हल की कर रहे मांग

स्थानीय ढाबा संचालकों ने इस बदबू के कारण उठ रही समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की है। यहां टायर रिपेयर का काम करने वाले व्यवसायियों ने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की बदबू और प्रदूषित माहौल में काम करना दुश्वार हो गया है। उन्होंने नगर परिषद से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर परिषद के पिछले कार्यकाल में गीला कूड़ा फेंकने की निर्धारित जगह पर यह शेड बनाए गए हैं। लोगों और पर्यावरण को हुई हानि और असुविधा के लिए खेद है। पुरानी गलतियों को ठीक किया जा रहा है। कूड़े को गलाने के लिए रसायन डालने के कारण यह बदबू फैल रही है जिसका समाधान किया जा रहा है। सरकार के समक्ष पिट्स बनाने के लिए जगह की मांग के गई है।

- रीना राय, उपाध्यक्ष नगर परिषद ठियोग।

chat bot
आपका साथी