गिरी की पाइपलाइन में चल रही लीकेज हुई दुरुस्त

दो दिन से गिरी पाइपलाइन में चल रही लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:42 PM (IST)
गिरी की पाइपलाइन में चल रही लीकेज हुई दुरुस्त
गिरी की पाइपलाइन में चल रही लीकेज हुई दुरुस्त

जागरण संवाददाता, शिमला : दो दिन से गिरी पाइपलाइन में चल रही लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ गया था। पाइपलाइन ठीक होने से सोमवार यानी छह जुलाई से शहर में पानी की सप्लाई में सुधार होगा।

पिछले दिनों बारिश होने के कारण गिरी परियोजना में गाद आने से पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। जहां गिरी परियोजना शहर को 18 से 19 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) पानी उपलब्ध करवाती है, वहीं यह घटकर 14 एमएलडी रह गई थी। गाद के ठीक होने के बाद एकाएक पानी का प्रेशर न झेल पाने से पाइपलाइन टूट गई। इससे शहर के कई वार्डो में पानी नहीं मिल सका। इन सब समस्याओं के चलते गुम्मा, चेयड़, कोटी बरांडी परियोजनाओं से आने वाला पानी लोगों को सप्लाई किया गया।

शिमला जल प्रबंधन निगम के एमडी धर्मेद्र गिल ने बताया कि परियोजना में लीकेज को ठीक करवा दिया गया है। सोमवार से शहर में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। रविवार को नाभा, फागली और अनाडेल में नहीं मिला पानी

नगर निगम शिमला के वार्ड नाभा, फागली और अनाडेल में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। हालांकि जल प्रबंधन के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार देर रात तक इन वार्डो में पानी की सप्लाई देने का प्रयास रहेगा। अगर रविवार को पानी नहीं पहुंचाया जाता है तो सोमवार से शहर के हर हिस्से में पानी की सप्लाई दी जाएगी। निर्माण कार्यो से निकल रही मिट्टी बनी परेशानी

गिरी परियोजना के दोनों छोर पर निजी व सरकारी निर्माण कार्यो से निकल रही मिट्टी को अवैध रूप से डाला जा रहा है। अब बरसात में वह मिट्टी खिसक कर सीधे नदी में पहुंच रही है। इससे पानी इतना गंदा हो जाता है कि शहर के लिए पानी की पंपिग को बंद करना पड़ता है। इसका नतीजा यह हुआ कि शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो गई और शहरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी