सरकार बताए 2017 के घोषणा पत्र में से कितने वादे पूरे किए : कांग्रेस

सरकार बताए कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र में कितने वादे पूरे किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:16 PM (IST)
सरकार बताए 2017 के घोषणा पत्र  में से कितने वादे पूरे किए : कांग्रेस
सरकार बताए 2017 के घोषणा पत्र में से कितने वादे पूरे किए : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, शिमला : सरकार बताए कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र में किए गए वादों में से कितने पूरे किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने इस बात पर वोट मांगे थे कि केंद्र में हमारी सरकार है और अगर हिमाचल में भी मौका मिला तो डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहा देगी। आज स्थिति यह है कि डब्बल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

यह आरोप कांग्रेस मीडिया विभाग के को-आर्डिनेटर व लीगल सेल के चेयरमैन आइएन मेहता ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चार वर्ष में केंद्र से एक भी योजना नहीं ला सकी। भाजपा बताए कि केंद्र से हिमाचल के लिए कितने प्रोजेक्ट लाए गए हैं। पार्टी यह भी बताए कि अच्छे दिन कब और कैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा है और सरकार फिजूलखर्ची रोकने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बताएं कि उन्होंने कीरतपुर-मनाली फोरलेन संघर्ष समिति बनाकर प्रभवित परिवारों की कितनी मदद की है और आज तक कितने प्रभावितों को मुआवजा दिलाया है। आरोप लगाया कि खुशाल ठाकुर ने संघर्ष समिति बनाकर लोगों को गुमराह करने के सिवाय कोई काम नहीं किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ठगने का काम किया है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उपचुनाव में सरकार मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी