एक साल में कैसे बढ़ी आय, जनता को बताएं शांडिल : कश्यप

वायुसेना के पूर्व सैनिक एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल पर तीखा वार किया है। उन्होंने कर्नल की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि डेढ़ साल में आय कैसे बढ़ी यह फॉर्मूला जनता को भी बताएं। कश्यप ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी चुनाव क्षेत्र में कई जगहों पर ताबड़तोड़ नुक्कड़सभाएं की। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल से मात्र डेढ़ वर्षों में आय तिगुना करने का फॉर्मूला जनता को भी बताने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि डेढ वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद की करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी ।लेकिन एक दिन पूर्व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरते हुए उन्होंने लगभग 3.60 करोड़ की चल-अचल संपत्ति घोषित की है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:01 PM (IST)
एक साल में कैसे बढ़ी आय, जनता को बताएं शांडिल : कश्यप
एक साल में कैसे बढ़ी आय, जनता को बताएं शांडिल : कश्यप

जागरण संवाददाता, शिमला : वायुसेना के पूर्व सैनिक एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्नल की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि शांडिल की डेढ़ साल में आय कैसे बढ़ी, यह फॉर्मूला जनता को भी बताएं। कश्यप ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी चुनाव क्षेत्र में कई जगह नुक्कड़ सभाएं की।

सुरेश कश्यप ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद की करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी, लेकिन अब नामांकन पत्र में उन्होंने करीब 3.60 करोड़ की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि सोलन के विधायक शांडिल ने विधानसभा क्षेत्र का विकास तो किया नहीं, हां अपनी आय तिगुनी जरूर कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि उन्हें ईमानदार, बेदाग छवि की सरकार चलाने वालों को चुनना है या फिर घोटालेबाजों को। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं का दामन दागदार रहा है।

chat bot
आपका साथी