जाखू में सीजन का पहला हिमपात, 227 सड़कें बंद

रोहतांग कुंजम बारालाचा और शिंकुला में तीन फीट ताजा बर्फबारी लाहुल स्पीति का शेष विश्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:22 PM (IST)
जाखू में सीजन का पहला हिमपात, 227 सड़कें बंद
जाखू में सीजन का पहला हिमपात, 227 सड़कें बंद

रोहतांग, कुंजम, बारालाचा और शिंकुला में तीन फीट ताजा बर्फबारी

लाहुल स्पीति का शेष विश्व से संपर्क कटा

राज्य ब्यूरो, शिमला : राजधानी शिमला के जाखू में वीरवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं प्रदेश ऊंचे इलाकों में दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गो सहित 227 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। ताजा बर्फबारी और बारिश से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। रोहतांग, कुंजम, बारालाच व शिंकुला में तीन फीट तक हिमपात हुआ। इससे लाहुल स्पीति का शेष विश्व से संपर्क कट गया है। मौसम खराब होने से दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होकर कुल्लू स्थित भुंतर एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया की उड़ान भी नहीं आ पाई।

बर्फबारी व भूस्खलन से लाहुल स्पीति में 101 सड़कें बद हो गई हैं। वहीं चंबा में 61, शिमला में 28, कुल्लू में 22 और किन्नौर में 15 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। मंडी में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 बसें फंसी हुई हैं। वहीं 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कुल्लू जिले में 137 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं। यहां परिवहन निगम की दो बसें रास्ते में फंस गई हैं। उधर, वीरवार सुबह से बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में चार इंच तक दूसरी बार हिमपात हुआ। कुल्लू और चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के कई भागों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

---------

ताजा हिमपात और बारिश कृषि-बागवानी के लिए संजीवनी बनी है। बरसात में भी कम मेघ बरसने से कृषि व बागवानी पर असर पड़ा था। इससे रबी की फसलों की बिजाई नहीं हो सकी थी। ताजा बारिश ने रबी की फसलों के उत्पादन के बेहतर होने की संभावना है।

-डा. एनके बधन, निदेशक कृषि विभाग

कहां कितना हिमपात (सेंटीमीटर में)

कल्पा,24

केलंग,05

मनाली,10 कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)

स्थान, बारिश

मनाली,38

भुंतर,28.4

सुंदरनगर,18.0

शिमला,17.9

मंडी,15.3

बिलासपुर,10.5

डलहौजी,12.0

धर्मशाला,7.6 प्रदेश का तापमान

स्थन,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-2.6,0.4

कल्पा,-0.6,1.0

शिमला2.8,8.3

सुंदरनगर,8.6,12.7

भुंतर,5.0,6.7

धर्मशाला,5.2,9.2

ऊना,10.0,22.8

नाहन,10.0,17.7

सोलन,6.6,17.0

chat bot
आपका साथी