दुबई में किन्नौर की स्नेहा नेगी ने जीता स्वर्ण पदक

दुबई में आयोजित एशियन यूथ वूमेन बाक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले की स्नेहा नेगी ने स्वर्ण पदक जीता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:19 PM (IST)
दुबई में किन्नौर की स्नेहा नेगी ने जीता स्वर्ण पदक
दुबई में किन्नौर की स्नेहा नेगी ने जीता स्वर्ण पदक

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : दुबई में आयोजित एशियन यूथ वूमेन बाक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के सांगला की निवासी स्नेहा नेगी ने 66 किलोग्राम वर्ग में यूएई की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार सुबह स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलने पर लोगों ने स्नेहा व स्वजन को बधाई दी।

मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी स्नेहा पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि रखती है। उसका बाक्सिंग में अधिक रूझान रहा है। बेटी ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। किन्नौरवासियों को उस पर नाज है। हर जगह से फोन पर बधाई दी जा रही है। इससे वे गर्व महसूस कर रहे हैं।

स्नेहा के कोच श्याम रत्न रेपालटो बेरिग नाग बाक्सिंग क्लब सांगला में बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। वह राजकीय माध्यमिक पाठशाला थेमगारंग में टीजीटी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने स्नेहा की ओर से स्वर्ण जीतने पर प्रदेश व जिलावासियों को बधाई दी। स्नेहा ने इससे पहले असम में 2020 में खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीता था।

-----------

सीएम ने दी स्नेहा नेगी को बधाई

राज्य ब्यूरो, शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर स्नेहा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए सम्मान की बात है। राष्ट्र के साथ-साथ वह राज्य का भी नाम रोशन कर रही हैं। पैरालिपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। निकट भविष्य में इसे बढ़ाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी