बर्फ के हटते ही होगी शिंकुला व सरचू में निशानदेही

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लेकर चल रहे सीमा विवाद को दूर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 07:05 PM (IST)
बर्फ के हटते ही होगी शिंकुला व सरचू में निशानदेही
बर्फ के हटते ही होगी शिंकुला व सरचू में निशानदेही

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लेकर चल रहे सीमा विवाद को दूर करने के लिए सरचू व शिंकुला से जून में बर्फ के हटते ही निशानदेही होगी। दोनों जगह पर करीब 13-13 किलोमीटर क्षेत्र का विवाद है।

यह निर्णय मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में हिमाचल और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वे जनरल ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौजूद थे। हिमाचल लगातार इन दोनों स्थानों पर जायज हक को उठाता रहा है। इस संबंध में बीते कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

मंगलवार को हुई केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल के लाहुल स्पीति जिला के उपायुक्त पंकज राय और उप सचिव राजस्व प्रवीण कुमार टॉक और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की तरफ से मंडलायुक्त लद्दाख ने भाग लिया। इस संबंध में हिमाचल सरकार को नक्शा जुटाने के लिए कहा था। हिमाचल सरकार ने इसे जुटा लिया है और इसके आधार पर हिमाचल अपनी दावेदारी करेगी आर निशानदेही करवाएगी। यह है विवाद

हिमाचल और लद्दाख के बीच शिकुला विवाद का कारण उस क्षेत्र में पर्यटन का विकसित होना है। शिकुला में तीस किलोमीटर का क्षेत्र बहुत ही मनोरम है और पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छा है। इसपर लद्दाख की भी नजर है और लगातार कब्जा कर रहा है। हिमाचल सरकार इसका विरोध कर रही है और कब्जा हटाने की मांग कर रही है। हिमाचल के 13 किलोमीटर क्षेत्र में सरचू में विवाद चला आ रहा है।

chat bot
आपका साथी