नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें शशिबाला

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहडू ने भाजपा नेत्री शशिबाला से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:57 PM (IST)
नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें शशिबाला
नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें शशिबाला

संवाद सूत्र, रोहड़ू : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहडू ने भाजपा नेत्री शशिबाला से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि पहले भी कई बार उन पर आरोप लग चुके हैं। भाजपा नेत्री वन मंडल अधिकारी से भी टेंडर आवंटन को लेकर अभद्रता कर चुकी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि वर्ष 2017 से भाजपा नेत्री व उनके परिवार वालों की संपत्ति की विजिलेंस छानबीन की जाए। शशिबाला एवं अन्य नेताओं पर हिदू जागरण मंच भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है। उन्होंने शशिबाला को ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी