सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं को बांटे फल

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर शहीद भगत सिंह जयंती पर रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:19 PM (IST)
सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं को बांटे फल
सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने कोरोना योद्धाओं को बांटे फल

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : शहीद भगत सिंह जयंती पर रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने संस्थागत क्वारंटाइन में कोरोना योद्धाओं व लोगों को फल एवं खाद्य सामग्री बांटी। खाद्य सामग्री रामपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी (बीएमओ) के माध्यम से बांटी गई। इस दौरान डॉ. राजस्वी आजाद व रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में भी समाज हित में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान महासचिव करन सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय कांत, सुरेश शर्मा, सह सचिव रोहित घाघटा, रजत ठाकुर, गिरीश गौतम, हीरेंद्र शर्मा व विकास लिहांटू भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी