मज्याठ वार्ड के लिए बनेगी सड़क, रेलवे पटरी पर बनेगा पुल

शहर के मज्याठ वार्ड के लिए सड़क बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:10 PM (IST)
मज्याठ वार्ड के लिए बनेगी सड़क, रेलवे पटरी पर बनेगा पुल
मज्याठ वार्ड के लिए बनेगी सड़क, रेलवे पटरी पर बनेगा पुल

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर के मज्याठ वार्ड के लिए सड़क बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। नगर निगम की वित्त कमेटी की बैठक में रेल पटरी पर 1.47 करोड़ की लागत से पुल बनाने को मंजूरी दी गई। इस मामले में रेलवे ने नगर निगम से प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के साथ फंड की मंजूरी मांगी थी। निगम ने इसे हरी झंडी दे दी है, हालांकि अंतिम फैसला निगम के हाउस में लिया जाना है। वहीं नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई वित्त कमेटी की बैठक में कई फैसले लिए गए।

शहर में नगर निगम की पार्किग में जियो के टावर लगाने की नगर निगम की वित्त कमेटी ने मंजूरी दे दी गई है। इसमें वित्त कमेटी ने शर्त रखी है कि इससे शहर की सुंदरता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इससे जहां निगम को आय मिल सकेगी, वहीं निगम के किरायेदार या लीजधारक के साथ दस्तावेज अगली पीढ़ी से बन सकेंगे, यदि वे दस्तावेज पेश कर सकें। लंबे समय से लीजधारक के निधन के बाद अगली पीढ़ी के नाम करार नहीं हो पा रहा था। इससे किरायेदारों को परेशानी हो रही थी, साथ ही निगम को भी किराया नहीं मिल पा रहा था। अब इन्हें दस्तावेज देने के बाद इनके नाम करने का फैसला लिया है। निजी स्कूल को लीज पर भूमि देने के लिए हाउस लेगा फैसला, रिपोर्ट भी तलब

वहीं शहर में निजी स्कूल को लीज पर जमीन फिर से देने के विवादित मामले पर मंगलवार को वित्त कमेटी की बैठक में चर्चा तो हुई, लेकिन फैसला हाउस पर छोड़ दिया है। इसमें भी रिपोर्ट हाउस के समक्ष रखने की बात कही है। इस मामले में निजी स्कूल को दी गई भूमि की लीज खत्म हो गई है। अब इसे दोबारा दिया जाना है। ढली टनल के लिए पेड़ काटने व भूमि हस्तांतरण को मिली मंजूरी

ढली में दूसरी सुरंग को बनाने से लेकर जमीन हस्तातंरण और पेड़ों को काटने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। बैठक में शहर के विकास के लिए दर्जनों कार्यो के प्रस्ताव लाए जाने प्रस्तावित हैं। शहर में नगर निगम के चुनाव अगले साल मई में होने प्रस्तावित हैं। इसलिए वित्त कमेटी की बैठक के लिए प्रस्ताव संख्या लगातार ही बढ़ गई है। निगम के कर्मचारियों को छह फीसद डीए

नगर निगम के कर्मचारियों को छह फीसद डीए राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर ही निगम के कर्मचारियों को डीए दिया जाना है। नियमों के तहत डीए देने से पहले निगम की वित्त कमेटी व हाउस की मंजूरी के बाद ही ये कर्मचारियों को दिया जाता है। दैनिक व अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित

नगर निगम के दैनिक कर्मचारियों से लेकर अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। वहीं निगम में 1989 से लेकर 1995 तक एडहाक पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। इन कार्यो पर भी लगी मुहर

- 15 लाख से होगी वार्डो के छह पार्को की सफाई।

- टुटू में 21 लाख की लागत से बनेगा नाला।

- सामुदायिक भवन ढली में चलेगी प्राथमिक पाठशाला।

- इंद्रनगर ढली में बेक्टा निवास के समीप 37 लाख से बनेगी पार्किग।

- स्लाटर हाउस चलाने वाला यदि पिछला किराया देगा तो ही मिलेगी छूट।

- विकासनगर में बनेगा 15 लाख की लागत से नाला।

- खलीणी में 15 लाख की लागत से बनेगा रास्ता।

- इंद्रनगर ढली में 20 लाख की लागत से बनेगी स्टील चैनल पार्किग।

- इंजनघर में 25 लाख से पार्किंग बनेगी।

- समिट्रि में 17 लाख से पार्क बनेगा।

chat bot
आपका साथी