20 फीसद बढ़ेगा दुकानों का किराया, न्यूनतम 500 रुपये

जागरण संवाददाता शिमला शहर में नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का फार्मूला नगर ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:14 PM (IST)
20 फीसद बढ़ेगा दुकानों का किराया, न्यूनतम 500 रुपये
20 फीसद बढ़ेगा दुकानों का किराया, न्यूनतम 500 रुपये

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का फार्मूला नगर निगम की मासिक बैठक में मंजूर हो गया। शुक्रवार को निगम की मासिक बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा कर मंजूरी दी गई। महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई। बैठक में कारोबारियों का किराया 20 फीसद बढ़ाने का फैसला लिया। ये कारोबारी दशकों पहले 100 से 50 रुपये मासिक किराया दे रहे हैं। इनका किराया कम से कम 500 रुपये तय किया जाए।

हर तीन साल के बाद किराये की राशि में दस फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही जिन कारोबारियों ने निगम से मिली दुकान के दायरे को बढ़ा दिया है, उनके किराये में 40 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। शहर में निगम ने 967 दुकानें किराये पर दे रखी हैं। इनका किराया निगम को हर साल 3.5 करोड़़ के लगभग आता है, लेकिन दो साल से किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते निगम को कुछ हासिल नहीं हो पा रहा था। अब उम्मीद बंधी है कि निगम को किराये से फिर से आय होने की उम्मीद बंधी है। साल में साढ़े तीन के बजाय साढ़े चार करोड़ का राजस्व मिलेगा। वहीं नए सिरे से भी दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

बैठक में पार्षदों ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में न बुलाने पर आपत्ति जताई। पार्षद सुषमा कुठियाला और इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इसमें पार्षदों को बुलाया जाना चाहिए। कई दुकानों का तहबाजारियों से भी कम है किराया

कई दुकानों का किराया शहर में तहबाजारियों से भी कम है। तहबाजारी से भी निगम महीने का तीन से पांच सौ रुपये किराया वसूलता है। इसलिए लगातार ही दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायद चल रही है। 2018 से लागू की जानी हैं नई दरें

नगर निगम की ओर से दुकानों पर बढ़े हुए किराये की दर 2018 से लागू होगी। इससे निगम को अच्छी खासी आय मिलेगी। हर दुकान से निगम को दो से तीन साल का किराया कम से कम मिलेगा। जो दुकानदार एडवांस में देना चाहते हैं वे तीन साल का भी एक साथ दे सकेंगे। इन कार्यो को भी मिली मंजूरी

-पंथाघाटी में 13.369 लाख की लागत से बनेगा नाला।

- एक से 15 वार्ड तक रास्तों की होगी 25 लाख से मरम्मत।

- शिमला शहर में 9.65 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट्स लगेंगी।

- 30 लाख से संजौली बाईपास पर बनेगा शौचालय।

- प्रापर्टी टैक्स बिल अगस्त महीने के अंत तक हो सकेंगे जेनरेट।

- भट्ठाकुफर वार्ड में पैदल रास्ता बनाने के लिए 19 लाख मंजूर।

- टैक्सी यूनियन की गुमटी का 10 हजार तो चाय के खोखे का चार हजार किराया।

- विकासनगर में 18 लाख की लागत से बनेगी रोगी वाहन लायक सड़क।

- कैथू सड़क को चौड़ा करने पर खर्च होंगे 16.56 लाख।

chat bot
आपका साथी