रेनो इंडिया ने किया नेटवर्क का विस्तार

जागरण संवाददाता शिमला रेनो इंडिया ने गत एक वर्ष में भारत में कुल 90 नए सेल्स एवं सर्विस टच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:36 PM (IST)
रेनो इंडिया ने किया नेटवर्क का विस्तार
रेनो इंडिया ने किया नेटवर्क का विस्तार

जागरण संवाददाता, शिमला : रेनो इंडिया ने गत एक वर्ष में भारत में कुल 90 नए सेल्स एवं सर्विस टच प्वाइंट्स खोले हैं। पिछले दो महीनों में 34 नए सेल्स एवं सर्विस टच प्वाइंट्स खोलने की घोषणा की है। मौजूदा समय में बाजार में ब्रांड के तहत नेटवर्क में तेजी से विस्तार हो रहा है। नई डीलरशिप्स हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिमी बंगाल में स्थित हैं। हेड-सेल्स एंड नेटवर्क सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि रेनो इंडिया का नेटवर्क विस्तार तेजी से हो रहा है। इस विस्तार के साथ रेनो इंडिया ने 415 से अधिक सेल्स एवं 475 से अधिक सर्विस टच प्वाइंट्स के साथ मौजूदगी को बेहद सशक्त बना लिया है, इसमें देश भर में 200 से अधिक वर्कशॉप ऑन व्हील्स भी शामिल हैं। रेनो इंडिया का यह सशक्त नेटवर्क अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेल्स एवं सर्विस सेवाएं प्रदान करता है।

रेनो इंडिया ने अपनी रेंज में आकर्षक ऑफर्स की घोषणा भी की है और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों, केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों और डाक्टरों व अध्यापकों के लिए भी अतिरिक्त ऑफर्स का ऐलान किया है। रेनो इंडिया देश भर में अपने कैंटीन स्टोर के माध्यम से रक्षा कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए उत्पादों की व्यापक रेंज भी उपलब्ध करवा रही है।

chat bot
आपका साथी