एमसी कांप्लेक्स में श्री गणेश की 108 मूर्तियां प्रतिष्ठापित

राजधानी शिमला में सिद्धी विनायक सेवा मंडल की ओर से मिडल बाजार शिमला में गणेत उत्सव शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:25 PM (IST)
एमसी कांप्लेक्स में श्री गणेश की 108 मूर्तियां प्रतिष्ठापित
एमसी कांप्लेक्स में श्री गणेश की 108 मूर्तियां प्रतिष्ठापित

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में सिद्धी विनायक सेवा मंडल की ओर से मिडल बाजार शिमला में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। महोत्सव 23 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के पहले दिन एमसी कांप्लेक्स में श्री गणेश की 108 मूर्तियों की प्रतिष्ठापना की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान गणपति महाराज के दुग्धाभिषेक किया गया। गणपति की 108 प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना के बाद पूजन अर्चन करने के बाद शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर लोअर बाजार होते हुए नाज पहुंची। इसके बाद मालरोड से होते हुए स्कैंडल प्वाइंट तक शोभा यात्रा निकाली गई। गणपति की मूर्तियों को सिर पर उठाकर महिलाओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जयघोषों से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। प्रदेश व प्रदेश के बाहर से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन और झांकियां प्रस्तुत की गई। सिद्धी विनायक सेवा मंडल के महासचिव राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि एमसी कांप्लेक्स में प्रतिदिन गणपति की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के पर तत्तापानी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। पूर्ति विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बैंड बाजे के साथ गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

chat bot
आपका साथी