रामपुर परियोजना ने निरमंड अस्पताल को भेंट किया चिकित्सा वाहन

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:47 PM (IST)
रामपुर परियोजना ने निरमंड अस्पताल
को भेंट किया चिकित्सा वाहन
रामपुर परियोजना ने निरमंड अस्पताल को भेंट किया चिकित्सा वाहन

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन की ओर से निरमंड को चिकित्सा वाहन भेंट किया गया। एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से रामपुर एचपीएस द्वारा राजकीय नागरिक चिकित्सालय निरमंड ब्लाक जिला कुल्लू को चिकित्सा वाहन प्रदान किया गया। वाहन को निदेशक कार्मिक एवं अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन गीता कपूर द्वारा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी निरमंड डा. संजय आनंद को सौंपा गया।

इस मौके पर रामपुर एचपीएस परियोजना प्रमुख मनोज कुमार एवं समस्त विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में गीता कपूर ने चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। इसके अलावा उक्त चिकित्सालय को चिकित्सा उपकरण भी प्रदान किए गए।

गीता कपूर ने बताया कि निगम अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के प्रति बेहद सजग और गंभीरता से कार्यरत है। कोविड काल में महामारी से लड़ने के लिए सरकार एवं लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। निगम कार्यालय द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 1700 लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। जहां आक्सीजन की कमी है वहां राज्य में आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे और आक्सीजन उपकरण भी प्रदान किए जा रहे हैं। रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने निदेशक (कार्मिक) का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रामपुर एचपीएस अभी तक बखूबी से सामाजिक दायित्व के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीड़ितों की मदद के लिए कई कार्य किए गए हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। इसके अलावा कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए नियमों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी