प्रदेश में कल से खूब बरसेंगे बादल

शिमला जिले में वीरवार को बादल खूब बरसे। सोलन सिरमौर किन्नौर ऊना में बारिश रिकार्ड की गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:09 PM (IST)
प्रदेश में कल से खूब बरसेंगे बादल
प्रदेश में कल से खूब बरसेंगे बादल

राज्य ब्यूरो, शिमला : शिमला जिले में वीरवार को बादल खूब बरसे। सोलन, सिरमौर, किन्नौर, ऊना और कांगड़ा जिले में भी कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि इन दो दिनों में राज्य के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पिछले दो दिन के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वीरवार को शिमला जिले के चार स्थानों में व्यापक बारिश हुई। जिले के खदराला में सर्वाधिक 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ऊना जिला के तहत जैतों बैराज में भी अधिक बारिश हुई। यहां पर 48 मिमी बारिश हुई। स्थान,कितनी बारिश

खदराला,62 मिमी

जैतौं बैराज,48 मिमी

रामपुर,19 मिमी

सराहन,15 मिमी

कल्पा,10 मिमी

मुरंग,8 मिमी

संगडाह,5 मिमी

जुब्बल,5 मिमी

धर्मशाला,3 मिमी तापमान की स्थिति

शहर,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,17.6,26.0

सुंदरनगर,22.0,31.3

भुंतर,21.9,34.4

कल्पा,13.3,25.5

धर्मशाला,19.6,30.8

ऊना,24.8,36.6

नाहन,24.3,30.0

केलंग,12.4,24.9

पालमपुर,19.5,29.0

सोलन,21.5,29.0

मनाली,16.4,27.4

कांगड़ा 24.8 32.6

मंडी 21.1 34.1

बिलासपुर 23.5 34.5

हमीरपुर 23.0 34.2

चंबा 22.4 32.0

डलहौजी 16.5 22.2

कुफरी 15.0 17.7 - प्रभा

chat bot
आपका साथी