बारिश ने जल शक्ति विभाग रामपुर के बहाए 80 लाख

जल शक्ति विभाग रामपुर को बारिश के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 03:51 PM (IST)
बारिश ने जल शक्ति विभाग रामपुर के बहाए 80 लाख
बारिश ने जल शक्ति विभाग रामपुर के बहाए 80 लाख

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : जल शक्ति विभाग रामपुर को भारी बारिश के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे उपमंडल रामपुर में पानी की करीब 27 स्कीमों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन बोर्ड के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पानी की अधिकतर स्कीमों को चालू कर रामपुर में पानी की दिक्कत को समय पर ही हल कर दिया है।

सबसे अधिक नुकसान ब्रौनी खड्ड में समेज से आने वाली पानी की लाइन, नोगली में रामपुर के लिए आने वाली पाइपलाइन और मंगलाड़ खड्ड से जुड़ी हुई पानी की स्कीमों को हुआ है। वहीं कई पेयजल योजनाएं भी भूस्खलन की चपेट में आने से प्रभावित हुई हैं। इससे रामपुर के कई स्थानों पर पेयजल संकट भी गहरा गया है। मुख्य रामपुर के अलावा खनेरी, चूहाबाग, पिपटी, कल्याणपुर व आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया था।

रामपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत लालसा व डंसा में भी छह इंच की करीब आठ पानी की पाइपें टूटने की सूचना है। इससे इन इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है। स्थानीय लोगों को अब प्राकृतिक जल स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बारिश के कारण जल शक्ति बोर्ड को 80 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं करीब 27 स्कीमों को नुकसान हुआ है। बोर्ड के कर्मचारियों ने रामपुर सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी है, लेकिन इसे सही तरीके से सुचारू रखने में अभी समय लगेगा, क्योंकि पानी के मुख्य स्त्रोतों में भारी मात्रा में गाद भरी हुई है।

- आरएस नेगी, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग रामपुर।

chat bot
आपका साथी