एचपीयू के प्रो. महावीर विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के प्रोफेसर महावीर सिंह (कॉमनवेल्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:54 PM (IST)
एचपीयू के प्रो. महावीर विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में
एचपीयू के प्रो. महावीर विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों में

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के प्रोफेसर महावीर सिंह (कॉमनवेल्थ फेलो) को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में दिखाया गया है। उन्हें इम्युनोलॉजी की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। इम्युनोलॉजी विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें वैज्ञानिकों में काफी प्रतिस्पर्धा रहती है। महावीर सिंह और भारत के अन्य तीन वैज्ञानिकों को इस सूची में स्थान दिया है।

प्रो. सिंह ने गतिविधियों को बढ़ाने व अन्य भौतिक और रासायनिक मापदंडों को मजबूत करने के लिए विभिन्न जैविक कोशिकाओं, एंजाइम्स और अन्य जैविक इकाई के लिए चुंबकीय नैनो तकनीक का उपयोग किया है। मैग्नेटिक नैनो टेक्नोलॉजी की खूबी यह है कि यह ईको फ्रेंडली, बायो कंपैटिबल, बायोडिग्रेडेबल और मेडिकल साइंस में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित है।

अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न विषयों में सबसे बेहतर काम करने वाले वैज्ञानिकों के नाम शामिल हैं। भारत में लगभग 1500 वैज्ञानिकों, डाक्टरों और इंजीनियरों के साथ पूरी सूची में 1,59,683 व्यक्ति हैं। रिपोर्ट को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन पीए इयानिडिस और उनकी टीम ने तैयार किया था।

chat bot
आपका साथी