राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां शुरू

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पूर्ण राज्यत्व दिवस पर होने वाले राज्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:50 PM (IST)
राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां शुरू
राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां शुरू

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पूर्ण राज्यत्व दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रिज मैदान पर डोम बनाया जा रहा है, जिसमें मंच बनेगा। विभागीय प्रदशर्नियां पदमदेव कांप्लेक्स में लगेंगी। अगले दिन रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में डोम को 25 जनवरी को ही यहां से हटाना होगा। इसे हटाए बिना रिज मैदान पर परेड करना मुश्किल होगा। जिला प्रशासन को रातों रात डोम हटाना होगा।

रिज मैदान पर 26 जनवरी को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को सेना के जवानों, पुलिस विभाग व एनएसएस की टुकड़ियों ने रिज पर परेड की रिहर्सल की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सभी विभाग झांकियां तैयार करने में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री ने की प्रबंधों की समीक्षा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को रिज मैदान का दौरा किया। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए पुख्ता प्रबंध करें। इस दौरान लोगों व पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, एडीजीपी हिमांशु मिश्रा, एडीसी शिमला अपूर्व देवगन, एसपी मोहित चावला व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी