अब निगम की मासिक बैठक आनलाइन करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब नगर निगम शिमला में भी मासिक बैठक आनलाइन करवाने की तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 05:25 PM (IST)
अब निगम की मासिक बैठक 
आनलाइन करने की तैयारी
अब निगम की मासिक बैठक आनलाइन करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब नगर निगम शिमला में भी मासिक बैठक को पेपरलैस करने की पूरी तैयारी कर ली है। निगम प्रशासन ने कोरोना के मामले बढ़ने के चलते इसके ट्रायल को फिलहाल स्थगित कर दिया था, लेकिन अब कोरोना के मामले शहर में कम होते ही निगम प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस महीने ट्रायल के तौर पर इसे किया जाएगा।

निगम के आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में इस मसले को लेकर बैठक हुई। बैठक में जून महीने में होने वाली बैठक में इसका ट्रायल करने का फैसला लिया है। इससे पहले निगम के सभी अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका पूरा साफ्टवेयर आइटी विभाग और एनआइसी की मदद से तैयार किया गया है। इसी के तहत निगम की कार्यवाही को ई-विधान से जोड़ा जाना है।

निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि विभाग को सिक्योरिटी आडिट प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ई- विधान को लेकर नगर निगम प्रशासन ने मेयर व डिप्टी मेयर से लेकर पार्षदों को इसका प्रशिक्षण भी दे दिया है। इसमें उन्हें कैसे अपने सवालों व प्रस्तावों को अपलोड करना है। कैसे अपने प्रश्नों के जवाब को आनलाइन ही चेक करना है, इनकी जानकारी दी गई है।

नगर निगम के हाउस की पूरी कार्यवाही को आनलाइन करना ही एकमात्र लक्ष्य पहले चरण में है। सभी विभागों को भी ई-विधान से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इसके लिए कर्मचारियों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाना है। पार्षद ई-विधान सिस्टम के तहत 34 वार्डो में किए गए विकास कार्यो और वार्डो में कितनी राशि किस कार्य के लिए खर्च की गई है।

chat bot
आपका साथी