6.6 ग्राम चिट्टा और 925 ग्राम चरस के साथ सात आरोपित गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:52 PM (IST)
6.6 ग्राम चिट्टा और 925 ग्राम चरस
के साथ सात आरोपित गिरफ्तार
6.6 ग्राम चिट्टा और 925 ग्राम चरस के साथ सात आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, शिमला : नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अब नशे के मुख्य सौदागरों तक पहुंच गई है। इनकी गिरफ्तारी से मिले इनपुट के बाद अब पुलिस रोजाना एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपितों की धरपकड़ कर रही है। बुधवार देर रात व वीरवार को पुलिस ने तीन मामलों में 6.6 ग्राम चिट्टा और 925 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नशे के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेरवा थाने की पुलिस टीम ने रूटीन जांच के दौरान डूंडी माता मंदिर के पास 1.15 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान महेश्वर कुमार निवासी राव डाकघर मधाणा तहसील नेरवा के तौर पर की गई है। दूसरा मामला ठियोग थाना का है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने रूटीन जांच के दौरान प्रेमघाट में 925 ग्राम चरस के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान शेर सिंह निवासी अरसू तहसील निरमंड के तौर पर की गई है। तीसरा मामला न्यू शिमला थाना का है। पुलिस ने 1.93 ग्राम चिट्टे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अंदेशा था कि ये युवक नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर न्यू शिमला के सेक्टर दो में एक घर पर दबिश दी। यहां पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान पारस, अश्विन आलूवालिया, रजत शर्मा, पार्थ और अभिषेक शर्मा के तौर पर की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी