नियमों के उल्लंघन पर रोज हो रहे 500 चालान

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल में कोरोना नियमों के प्रति लोग लापरवाह बने हुए हैं। मास्क पह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 10:00 PM (IST)
नियमों के उल्लंघन पर रोज हो रहे 500 चालान
नियमों के उल्लंघन पर रोज हो रहे 500 चालान

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में कोरोना नियमों के प्रति लोग लापरवाह बने हुए हैं। मास्क पहनने के प्रति भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस रोज औसतन 500 चालान कर रही है। इनमें तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। अब तक प्रदेश में मास्क न पहनने पर 9567 लोगों के चालान किए गए। 57,70,900 रुपये जुर्माना लगाया गया है। 31 मई तक कुल चालान में और वृद्धि होगी।

कांगड़ा, मंडी जिलों के लोग नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सबसे आगे हैं। इनमें प्रदेशभर में सबसे ज्यादा चालान हुए हैं। इससे साफ है कि इन जिलों की पुलिस लोगों से ज्यादा सतर्क बनी हुई है।

------------

कहां, कितने चालान

जिला,चालान,जुर्माना (रुपये में)

कांगड़ा,1969,1351800

मंडी,1380,791000

बद्दी,1215,659500

ऊना,830,209500

हमीरपुर,760,391000

शिमला,581,442000

सिरमौर,581,442000

चंबा,476,239500

बिलासपुर,423,242500

सोलन,423,435500

कुल्लू,408,406000

किन्नौर,222,111000

लाहुल,6,5500

कुल,9567,5770900

chat bot
आपका साथी