भावानगर में साढ़े सात करोड़ से बनेगा खेल मैदान

संवाद सहयोगी रिकांगपिओ जनजातीय जिला किन्नौर में अब युवाओं को खेल प्रतिभाओं को निखारने क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:50 PM (IST)
भावानगर में साढ़े सात करोड़ से बनेगा खेल मैदान
भावानगर में साढ़े सात करोड़ से बनेगा खेल मैदान

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जनजातीय जिला किन्नौर में अब युवाओं को खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। युवाओं को एक मल्टी प्ले गेम्स के लिए भव्य खेल मैदान का निर्माण होने से खेल मैदान की कमी नहीं खलेगी और खेल गतिविधियों में प्रतिभाओं को बखूबी उभार पाएंगे।

किन्नौर जिले के कल्पा में एकमात्र खेल स्टेडियम है और वहीं समीप में स्कूल में छात्रों की पढ़ाई पर असर होने के कारण यहां खेल गतिविधियों को कराना मुश्किल होता था। ऐसे में युवा दूसरी जगह पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में खेल मैदान के अभाव के चलते युवाओं को प्रतिभा को निखारने का मौका नहीं मिल रहा था इसे देखते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार के आते ही 2019 -20 के ट्राइबल सब प्लांट बजट में प्रस्ताव को रखा गया था, वहीं अब भव्य खेल मैदान के निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खेल मैदान का शिलान्यास भी करेंगे।

---------------

युवाओं की थी खेल मैदान की मांग

निचार व पूह क्षेत्र के युवा काफी समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे ताकि युवा नशे की प्रवृत्ति से दूर रह कर खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकें और खेल प्रतिभाओं को निखार सकें। भावानगर क्षेत्र में भव्य खेल मैदान की मांग पूरी होने पर हजारों युवाओं सहित जिला परिषद निहाल चारस, भाजपा निचार मंडल अध्यक्ष संजय,नेगी, महामंत्री देवा चारस व योगराज, किनफेड चेयरमेन दौलत नेगी, आत्मा परियोजना निचार चेयरमेन रंजीत , भाजयुमो जिला अध्यक्ष परवीन मोयान , एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीप आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी