रिज मैदान पर लगाई राष्ट्रपिता की चित्र प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता शिमला राजधानी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गहरा नाता रहा है। स्वतंत्रत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 08:10 PM (IST)
रिज मैदान पर लगाई राष्ट्रपिता की चित्र प्रदर्शनी
रिज मैदान पर लगाई राष्ट्रपिता की चित्र प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गहरा नाता रहा है। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने कई बार शिमला की यात्राएं की। इन यात्राओं के विवरण को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग ने महात्मा गांधी की जयंती सप्ताह के अंतर्गत रिज मैदान पर स्थित पदम देव व्यवसायिक परिसर में किया।

प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जीवन का पूरा परिचय प्रदर्शित किया गया था। दो अक्टूबर को रिज मैदान पर पुष्पाजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। वीरवार सुबह साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी