सावधान, बढ़े खतरे को न्योता दे रही भीड़

शेर-ए-पंजाब के समीप लोगों की आवाजाही जारी थी। कुछ दिन से लगातार बारिश के बाद सुबह के धूप खिलने पर काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:32 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:32 PM (IST)
सावधान, बढ़े खतरे को न्योता दे रही भीड़
सावधान, बढ़े खतरे को न्योता दे रही भीड़

शेर-ए-पंजाब के समीप लोगों की आवाजाही जारी थी। कुछ दिन से लगातार बारिश के बाद सुबह के समय धूप खिलने के कारण बाजार में लोगों की अधिक भीड़ नजर आ रही थी। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग भी मालरोड व रिज मैदान पर टहलते नजर आए। लोअर बाजार में जगह-जगह लगी रेहड़ियों पर महिलाएं भीड़ के रूप में खरीदारी में व्यस्त दिखीं। सब्जी मंडी की ओर भी काफी लोगों की आवाजाही जारी थी।

वहीं कारोबारी नियमों को ताक पर रखते हुए एक-दो से अधिक ग्राहकों को सामान छांटने के लिए अंदर आने की अनुमति दे रहे थे। इस दौरान उचित शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हो रहा था। ऐसी लापरवाही कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकती है। इसलिए अभी तक एहतियात बरतना जरूरी है। मालरोड पर भी बढ़ रही पर्यटकों व लोगों की भीड़

वहीं मालरोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। कई स्थानों पर लोग मास्क नीचे लटकाकर चल रहे थे तो कहीं लोग फोटो खिचवाने के लिए मास्क को जेब में रखकर नियमों को नजरअंदाज कर रहे थे। इस दौरान रेस्टोरेंट व ढाबों में भी काफी भीड़ रही। हालांकि प्रशासन ने मालरोड और रिज मैदान पर लगे बैंच हटा दिए हैं, लेकिन लोग रेलिग पर बैठकर थकान मिटाते नजर आते हैं। पुलिस कर रही लोगों को जागरूक

शिमला के रिज मैदान सहित मालरोड व लक्कड़बाजार में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया है। लोगों को मास्क सही से पहनने और उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं मालरोड पर जिला प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर से कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने की जानकारी दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई करते हुए चालान काट रही है।

chat bot
आपका साथी