पेगासस जासूसी मामला : राजभवन के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेगासस जासूसी मामले के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:47 PM (IST)
पेगासस जासूसी मामला : राजभवन के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेगासस जासूसी मामला : राजभवन के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शिमला : पेगासस जासूसी मामले के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में राजभवन शिमला तक रैली निकाली। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र और इसकी मर्यादायों को तार-तार कर दिया है। अब सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। उन्होंने इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय के किसी सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग की है।

राजभवन के बाहर राठौर ने कहा कि इस घटना ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन टैप कर सरकार ने किसी भी व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन तो किया ही है साथ ही देश के संविधान की अवहेलना भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की स्वायत्त संस्थाओं की आजादी भी खतरे में है। भाजपा ने चुनाव आयोग को अपना कठपुतली तक बना दिया है। इस दौरान गंगू राम मुसाफिर, केहर सिंह खाची, चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, यशवंत सिंह छाजटा, जितेंद्र चौधरी, जैनब चंदेल, अनुराग शर्मा, यदोपति ठाकुर आदि मौजूद रहे।

--------

केंद्र से मिले पैकेज से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी पूछा कि वह बताएं कि कोरोना काल में केंद्र के पैकेज से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला और वह कहां खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि तानाशाही ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली।

chat bot
आपका साथी