सांसें भी जोड़ रहा अंबुजा सीमेंट

प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अंबुजा सीमेंट उद्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:50 PM (IST)
सांसें भी जोड़ रहा अंबुजा सीमेंट
सांसें भी जोड़ रहा अंबुजा सीमेंट

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए अंबुजा सीमेंट उद्योग ने आगे आकर 350 आक्सीजन सिलेंडर सरकार को उपलब्ध करवाए। इसके बाद रोजाना आक्सीजन के 60 सिलेंडर भेजने की व्यवस्था भी की है। सोलन जिले के दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट से आक्सीजन नेरचौक पहुंच रही है। वहीं प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन कर रही दो अन्य कंपनियां एसीसी व अल्ट्राटेक प्रबंधन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।

पांच दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में स्थापित सीमेंट कंपनियों से आक्सीजन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। साथ ही कहा था कि यदि सीमेंट कंपनियां आक्सीजन प्लांट लगाना चाहती हैं तो उन्हें तुरंत स्वीकृति प्रदान की जाए। उद्योग विभाग ने तीनों कंपनियों से आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव मांगा है। यदि ऐसे प्रस्ताव मिलते हैं तो तीनों सीमेंट कंपनियां तीस टन आक्सीजन का उत्पादन करने की स्थिति में होंगी। प्रदेश सरकार से आक्सीजन उपलब्ध करवाने की अपील के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने खाली सिलेंडर उपलब्ध करवाए। सीमेंट प्लांट में सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध हो, इसे ध्यान में रखते हुए 300 से अधिक सिलेंडर दिए हैं। वहीं रोजाना आक्सीजन से भरे सिलेंडर भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

- दिनेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुजा सीमेंट कंपनी। अंबुजा सीमेंट कंपनी ने हमें आक्सीजन के खाली सिलेंडर तो दिए ही हैं, रोजाना भरे सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में सीमेंट का उत्पादन कर रही कंपनियों से सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।

- अनिल खाची, मुख्य सचिव।

chat bot
आपका साथी