प्रदेश में 3615 पंचायतों में से 102 निर्विरोध चुनी गई

राज्य ब्यूरो शिमला प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में इस बार 3615 ग्राम पंचायतों में से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 07:57 PM (IST)
प्रदेश में 3615 पंचायतों में से 102 निर्विरोध चुनी गई
प्रदेश में 3615 पंचायतों में से 102 निर्विरोध चुनी गई

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में इस बार 3615 ग्राम पंचायतों में से 102 को निर्विरोध चुना गया है। वहीं 57 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। आम सहमति से पंचायतें चुने जाने पर इस बार करीब एक फीसद की गिरावट आई है। इन पंचायतों में अब किसी भी पद के लिए मतदान नहीं होगा। सरकार ने सर्वसम्मति से पंचायत चुनने पर दस लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

गौर रहे कि 2015 के चुनाव में 3226 पंचायतों में से 120 निर्विरोध चुनी गई थी। तब 3.71 फीसद पंचायतों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था, जबकि इस बार 2.82 फीसद पंचायतें निर्विरोध चुनी गई। इस बार भी पिछली बार हुए चुनाव की तरह 81 पंचायत समितियों में किसी भी ब्लॉक समिति में सर्वसम्मति नहीं बनी है। हालांकि 57 समिति सदस्य निर्विरोध बने हैं। एक पंचायत समिति के सभी सदस्यों के सर्वसहमति से चुने जाने पर पांच लाख रुपये के पुरस्कार का प्रावधान है। जिला परिषद के सभी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख रुपये के पुरस्कार का प्रावधान है, लेकिन कभी भी सर्वसम्मति नहीं बनी।

इस बार कितने प्रत्याशी मैदान में

पद,रद,वापसी,सर्वसहमति,अंतिम

जिला परिषद,13,109,00,1182

पंचायत समिति,21,466,57,6729

प्रधान,101,970,116,16164

उपप्रधान,42,1253,130,18557

वार्ड पंच,122,1523,-,45483

chat bot
आपका साथी