अब स्कूटी पर गश्त करेगी महिला पुलिस

शिमला पुलिस में तैनात महिला जवान अब स्कूटी पर गश्त करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:12 PM (IST)
अब स्कूटी पर गश्त करेगी महिला पुलिस
अब स्कूटी पर गश्त करेगी महिला पुलिस

जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला पुलिस में तैनात महिला जवान अब स्कूटी पर गश्त करेंगी। वीरांगना आन व्हील योजना के तहत जिले के हर थाने व चौकियों को ये स्कूटियां दी जाएंगी। एसपी मोहित चावला ने मंगलवार को महिला जवानों को स्कूटी दीं। पुलिस ने इस स्कूटी को माडिफाई किया है। इसमें सायरन लगाया है व जीपीएस भी लगाया जाएगा ताकि इसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

पुलिस थाने व चौकियों में महिला हेल्प डेस्क में कार्यरत महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह स्कूटी दी जाएगी। यदि कोई महिला शिकायत दर्ज करवाने थाने नहीं आ सकती तो महिला पुलिस की जवान खुद उनके घर ही पहुंच कर उनकी शिकायत सुनेंगी। इसके अलावा बयान दर्ज करने व रूटीन गश्त के लिए भी इस स्कूटी का प्रयोग किया जाएगा। पुलिस प्रशासन इसके लिए महिला जवानों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। पहले दिन 150 किलोमीटर तक महिलाओं ने यह स्कूटी चलाई। गश्त के दौरान 35 चालान भी किए गए हैं। जिले में 20 पुलिस थाने व चौकियां

शिमला जिले में 20 पुलिस थाने व चौकियां हैं। इन सभी के लिए स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। सरकार ने हर थाने व चौकी में महिला हेल्प डेस्क बनाने की घोषणा की थी, ताकि महिलाएं अपनी शिकायत बेहिचक दर्ज करवा सकें। इसमें हेड कांस्टेबल और एएसआइ रैंक की महिला जवानों को नियुक्त किया गया है। महिलाओं से जुड़ी हर शिकायत इन्हीं की देखरेख में सुनी जाएगी और उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी ट्रायल के तौर पर वीरांगना आन व्हील के तहत यह स्कूटी चलाई जा रही है। महिला पुलिस जवानों को इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते रोज महिला जवान ने शहर में रूटीन गश्त की है। करीब 35 चालान भी काटे हैं। इस स्कूटी को माडिफाई करवाया गया है।

मोहित चावला, एसपी शिमला।

chat bot
आपका साथी