वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़, शारीरिक दूरी का नियम हवा

जागरण संवाददाता शिमला रिपन अस्पताल शिमला के परिसर में मरीजों की आवाजाही जारी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM (IST)
वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़,
शारीरिक दूरी का नियम हवा
वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़, शारीरिक दूरी का नियम हवा

जागरण संवाददाता, शिमला : रिपन अस्पताल शिमला के परिसर में मरीजों की आवाजाही जारी थी। वैक्सीनेशन सेंटर के एक छोर पर वैक्सीन लगवाने आए कुछ लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दूसरे छोर पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। आलम यह था कि वैक्सीनेशन सेंटर से लेकर पुराने सीएमओ आफिस तक लोग कतार में खड़े थे। दो कतारों में करीब 70 से 80 लोग खड़े थे। वहीं, अन्य लोगों की आवाजाही बरकरार थी। वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़ में शारीरिक दूरी का नियम हवा हो गया।

वैक्सीनेशन केंद्र में वैक्सीन लगाने का कार्य लगातार जारी था। कतारों में खड़े लोगों को आधे से एक घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं, देर तक खड़े रहकर थकने के बाद कुछ लोग सामने खाली बैंचों में जाकर बैठ गए। स्लाट बुकिग पहले से होने की वजह से इंतजार करना लोगों की मजबूरी बन गया था। अत्यधिक भीड़ होने के कारण लाइन आगे बढ़ती हुई न देखकर लोग हताश नजर आ रहे थे। रिपन में कई दिनों बाद वैक्सीनेशन के लिए लोगों की इतनी भीड़ नजर आ रही थी। सोमवार के दिन वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज करने के कारण अस्पताल में 18 से 44 वर्ष और 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एक साथ वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया था। अन्य दिनों में अस्पताल में तीन-तीन दिन तक दोनों वर्गो के लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है तो भीड़ अधिक देखने को नहीं मिलती। शिमला में वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। नवंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साइट न चलने से बढ़ती है मुश्किल

जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों की स्लाट बुकिग केंद्र पर आकर हो रही है। स्लाट बुकिग के बाद लोगों को वैक्सीन लग पाती है। केंद्र पर स्लाट बुकिग करके वैक्सीन लगाना स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या बढ़ा रहा है। कई बार साइट न चलने की वजह से पंजीकरण होना मुश्किल हो जाता है और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी