नेरवा-पांवटा साहिब बस को चंडीगढ़ तक चलाया जाए

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल व नेरवा के लोगों ने नेरवा वाया विकासनगर चलने वाली बस को चंडीगढ़ तक चलाने की मांग की है। इससे यहां के छात्रों व उनके अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 03:40 PM (IST)
नेरवा-पांवटा साहिब बस को चंडीगढ़ तक चलाया जाए
नेरवा-पांवटा साहिब बस को चंडीगढ़ तक चलाया जाए

संवाद सूत्र, नेरवा : उपमंडल चौपाल व नेरवा के लोगों ने नेरवा वाया विकासनगर चलने वाली बस को चंडीगढ़ तक चलाने की मांग की है। उपमंडल चौपाल के सैकड़ों छात्र चंडीगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। ऐसे में इन छात्रों और उनके अभिभावकों को नेरवा से चंडीगढ़ जाने के लिए बिजमल-चंडीगढ़ ही एकमात्र बस सेवा है। इस रूट पर सैंज से यशवंत नगर तक सड़क कच्ची व बदहाल स्थिति में है, जिस वजह से इस बस को चंडीगढ़ पहुंचने में दस घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इसके विपरीत नेरवा से पांवटा साहिब तक सड़क लगभग पूरी पक्की है और इस रूट से चंडीगढ़ तक अधिकतम आठ घंटे का समय ही लगता है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि परिवहन निगम के नेरवा-पांवटा साहिब रूट को चंडीगढ़ तक कर दिया जाए तो काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान समय में नेरवा से पांवटा साहिब वाया मीनस-क्वाणू-कोटि-विकासनगर नेरवा डिपो की एक बस सेवा चल रही है।

पंचायत कैदी की प्रधान रीतू राठौर, पंचायत चइंजन के प्रधान हेत राम कैंथला, पूर्व प्रधान हरी राम चौहान, दिनेश चौहान, तपेंद्र नेगी, नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाईक, पार्षद संजय कुमार, योगेंद्र पुरटा, शूरवीर राणा, मनोनीत पार्षद अमन सूद, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान, पंचायत गढ़ा बजाथल के उपप्रधान दिनेश घुंटा, सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मांग की है कि नेरवा-पांवटा साहिब बस को चंडीगढ़ तक चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी