40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

संवाद सहयोगी रिकांगपिओ जिला किन्नौर का राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पूह से काजा की ओर मलिग नाला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:09 PM (IST)
40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला किन्नौर का राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पूह से काजा की ओर मलिग नाला के पास भूस्खलन के कारण मंगलवार देर रात से बाधित है। 40 घंटे बीत जाने के बाद भी मार्ग बहाल नहीं हुआ है। इससे रिकांगपिओ से काजा की ओर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से मार्ग की बहाली का काम छेड़ा गया है, लेकिन मलिंग नाले में लगातार भूस्खलन से दिक्कत आ रही है।

वीरवार सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन होने के कारण इस सड़क का करीब सात से आठ मीटर हिस्सा नीचे गिर गया है, इस कारण अब इस सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बीआरओ का कहना है कि पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

मलिग नाले में भूस्खलन होने के कारण स्पीति घाटी के कुछ क्षेत्र व किन्नौर के शलखर, चांगो, सुमरा के मटर की फसल मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। इन दिनों किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र में मटर का सीजन शुरू हुआ है और मलिग के समीप भूस्खलन होने से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हुआ है।

chat bot
आपका साथी